तिरे ख़याल का शोला थमा थमा सा था - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

तिरे ख़याल का शोला थमा थमा सा था
तमाम शहर-ए-तमन्ना बुझा बुझा सा था

न जाने मौसम-ए-तलवार किस तरह गुज़रा
मिरे लहू का शजर तो झुका झुका सा था

हमें भी नींद ने थपकी दी सो गए तुम भी
तमाम हादसा-ए-शब सुना सुना सा था

बला-ए-शाम के साए थे और वादी-ए-दिल
अगरचे सुब्ह का चेहरा धुला धुला सा था

चराग़ मंज़िल-ए-दिल पर जला के क्या करते
वफ़ा का क़ाफ़िला कब से रूका सा था

वो नाम जिस के लिए ज़िंदगी गँवाई गई
न जाने क्या था मगर कुछ भला भला सा था
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like