फिर आप ने देखा है मोहब्बत की नज़र से - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

फिर आप ने देखा है मोहब्बत की नज़र से
गुज़रे न कहीं गर्दिश-ए-दौराँ भी इधर से

पूछें तो ज़रा पेच-ओ-ख़म-ए-राह की बातें
कुछ लोग अभी लौट के आए है सफ़र से

शायद कही सूरज की किरन शाम को फूटे
हम शम्अ जलाए हुए बैठे है सहर से

लोगो मिरी आशुफ़्ता-सरी पर न करो तंज़
इल्ज़ाम उतारो कोई उस ज़ुल्फ़ के सर से

देखा न उन्हें दीदा-ए-हैरत ने दोबारा
जल्वों को शिकायत है मिरी ताब-ए-नज़र से

ख़ूशबू-ए-गुल-ओ-लाला छुपा लेते हैं सहर तक
अब क़द्र-ए-हुनर है तो फ़क़त अर्ज़-ए-हुनर से

तारे तो चमक अपनी दिखाते हैं सहर तक
दिल डूबने लगता है मगर पिछले पहर से

ग़ैरों की निगाहें तिरे जल्वों से है सैराब
ऐ काश ये बादल मिरी आँखों पे भी बरसे

ज़ुल्मत ही के साए में सकूँ ढूँडिये ‘मज़हर’
ख़ैरात बहुत माँग चुके नूर-ए-सहर से
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like