मैं जानता हूँ वो नज़दीक ओ दूर मेरा था - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

मैं जानता हूँ वो नज़दीक ओ दूर मेरा था
बिछड़ गया जो मैं उस से क़ुसूर मेरा था

जो पाँव आए थे घर तक मिरे वो उस के थे
वो दिल बढ़ा था जो उस के हुज़ूर मेरा था

बड़ा ग़ुरूर था दोनो को हम-नवाई पर
निगाह उस की थी लेकिन सुरूर मेरा था

वो आँख मेरी थी जो उस के सामने नम थी
ख़ामोष वो था कि यौम-ए-नुशूर मेरा था

कहा ये सब ने कि जो वार थे उसी पर थे
मगर ये क्या कि बदन चूर चूर मेरा था
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like