कोई सुने न सुने अर्ज़-ए-हाल करता जा - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

5 min read · 12.4K reads

कोई सुने न सुने अर्ज़-ए-हाल करता जा
न रूक जवाब की ख़ातिर सवाल करता जा

समुंदरों को हवा में उछाल दे इक बार
तू बा-हुनर है तो ये भी कमाल करता जा

बदल दे हिज्र की साअत को वस्ल लम्हो में
बना के काम को आसाँ मुहाल करता जा

तू बे-मिसाल अगर है तो मुझ में ज़ाहिर हो
मुझे भी अपनी तरह बे-मिसाल करता जा

क़रीब आ कि उजालो के हार पहना दूँ
मुझे असीर-ए-शब-ए-ला-ज़ावाल करता जा

शिकस्त ओ फ़तह नसीब से है वले ऐ दिल
मिले हैं ज़ख़्म तो ख़ुद इंदिमाल करता जा

यहीं कहीं तिरा माज़ी भी साँस लेता है
ग़ुजरने वाले बस इतना ख़याल करता जा

तिरा हुनर तिरी दानाई बद-दुआ है ‘इमाम’
ज़वाल तेेरा म़ुकदर कमाल करता जा

सुख़न-नवाज़ मिरे नुक्ता-चीं मिरे नाक़िद
मुझे शिकार-ए-इताब-ओ-जलाल करता जा

बहुत से तीर हैं तेरी कमाँ में कै़द अब भी
मिरे लहु से क़बा अपनी लाल करता जा

मिरे ज़वाल पे कर सब्त आख़िरी तहरीर
ये कार-ए-नेक भी ऐ ला-ज़वाल करता जा
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like