ख़ून ओढे़ हुए हर घर का सरापा निकला - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

ख़ून ओढे़ हुए हर घर का सरापा निकला
आप के शहर का अंदाज निराला निकला

छू के इक शख़्स को परखा तो मुलम्मा निकला
उस को मैं कैसा समझता था वो कैसा निकला

रूह वीरान मिली रंग परीदा निकला
उस को नज़दीक से देखा तो ज़माना निकला

सच के सहरा में उन्हें ढूँड के थक-हार गए
झूट के शहर में यारो का बसेरा निकला

ख़ुश हो ऐ धूप के नेज़ो से झुलसने वालो
चाँद के दोश पे सूरज का जनाज़ा निकला

जिस के कतरा के निकलते रहे बरसों सर-ए-राह
उस से कल हाथ मिलाया तो अपना निकला

कहीं सहरा में भी डस ले न हमीं सैराबी
रेत के बत्न से फुंकारता दरिया निकला

नर्म-रौ था तो सभी राह से मुँह मोड़ गए
संग उठाया तो मिरे साथ ज़माना निकला

वादियाँ लफ़्ज़ ओ मआनी की तह-ए-आब हुईं
किन पहाड़़ों से ख़यालात का झरना निकला
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like