जिंदगी काविश-ए-बातिल है मिरा साथ न छोड़ - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

जिंदगी काविश-ए-बातिल है मिरा साथ न छोड़
तू ही इक उम्र का हासिल है मिरा साथ न छोड़

लोग मिलते हैं सर-ए-राह ग़ुजर जाते हैं
तू ही इक हम-सफ़र-ए-दिल है मिरा साथ न छोड़

तू ने सोचा है मुझे तू ने सँवारा है मुझे
तू मिरा ज़ेहन मिरा दिल है मिरा साथ न छोड़

तू न होगा तो कहाँ जा के जलूँगा शब भर
तुझ से ही गर्मी-ए-महफ़िल है मिरा साथ न छोड़

मैं कि बिफरे हुए तूफ़ाँ में हूँ लहरों लहरों
तू कि आसूदा-ए-साहिल है मिरा साथ न छोड़

इस रिफ़ाक़त को सिपर अपनी बना लें जी लें
शहर का शहर ही क़ातिल है मिरा साथ न छोड़

एक मैं ने ही उगाए नहीं ख़्वाबों के गुलाब
तू भी इस जुर्म में शामिल है मिरा साथ न छोड़

अब किसी राह पे जलते नहीं चाहत के चराग़
तू मिरी आख़िरी मंज़िल है मिरा साथ न छोड़
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like