दर्द-ए-आलम भी कहीं दर्द-ए-मोहब्बत ही न हो - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

दर्द-ए-आलम भी कहीं दर्द-ए-मोहब्बत ही न हो
दिल के बहलाने की ये भी कोई सूरत ही न हो

आज तज़ईन-ए-जमाल एक फ़साना ही सही
कल ये मश्‍शात्गी-ए-हुस्न हक़ीक़त ही न हो

उन की आखों में मचलता है जो अफ़साना-ए-शौक़
सोचता हूँ कहीं वो मेरी हिकायत ही न हो

बे-रूख़ी पर जिसे महमूल किया करता हूँ
वो भी कुछ आप का अंदाज़-ए-मोहब्बत ही न हो

आज ख़ुद हुस्न को देखा है सर-ए-कूचा-ए-इश्‍क़
देखें आग़ाज़ कोई ताज़ा रिवायत ही न हो

अक़्ल भी अब रसन-ओ-दार तक आ पहुँची है
तिफ़्लक-शौक़ की इक ये भी शरारत ही न हो
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी