जवाहर लाल नेहरू - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

नेहरू तुझ पर नाज़ करेगा सदियों हिन्दोस्तान

शायद पैदा हो न सकेगा फिर ऐसा इंसान

मिला है तेरे रूप में हम को एक बड़ा वरदान

भाई-चारा मेल-मोहब्बत है तेरी पहचान

इसी लिए तो करती है दुनिया तेरा सम्मान

ऐश-ओ-इशरत की दुनिया को तू ने यकसर छोड़ा

जंग-ए-आज़ादी में तूफ़ानों का मुँह भी मोड़ा

अज़्म-ओ-हिम्मत से दुश्मन की तलवारों को तोड़ा

भाई-चारा मेल-मोहब्बत है तेरी पहचान

इसी लिए तो करती है दुनिया तेरा सम्मान

जादू सा कर देती थीं दिल पर तेरी तक़रीरें

फ़िक्र-ओ-अमल की दावत देती हैं तेरी तहरीरें

सजी हुई हैं गोशा-ए-दिल में तेरी ही तस्वीरें

भाई-चारा मेल-मोहब्बत है तेरी पहचान

इसी लिए तो करती है दुनिया तेरा सम्मान

देस में आज़ादी का परचम जब तू ने लहराया

सूखे खेतों को कितनी तदबीरों से लहकाया

कितनी मेहनत और लगन से गुलशन को महकाया

भाई-चारा मेल-मोहब्बत है तेरी पहचान

इसी लिए तो करती है दुनिया तेरा सम्मान

बच्चा बच्चा भारत का तेरे ही गुन गाता है

गुलशन के फूलों में तेरी ही ख़ुशबू पाता है

तेरी ही राहों पर चलना हर दिल को भाता है

भाई-चारा मेल-मोहब्बत है तेरी पहचान

इसी लिए तो करती है दुनिया तेरा सम्मान

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like