जश्न-ए-मसर्रत - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

यूँ जश्न-ए-मसर्रत की हर सम्त घटा छाई

फूलों पे निखार आया कलियों को हँसी आई

शादाब हुई खेती फ़स्लों पे बहार आई

बहती हुई नदियों ने की बादिया-पैमाई

बापू के अहिंसा की नेहरू के तख़य्युल की

तनवीर नज़र आई तस्वीर नज़र आई

ज़ेहनों से जहालत की ज़ुल्मत को मिटा डाला

अब इल्म के सूरज की घर-घर में किरन आई

साइंस में हिरफ़त में हासिल हुई यकसूई

इस दौर में भारत ने हर फ़न में जिला पाई

अब दिल में उमंगें हैं नज़रों में मसर्रत है

हर सम्त है ज़ेबाई हर सम्त है रानाई

दुनिया की निगाहें भी पा-बोस-ए-क़यादत हैं

इस बिन्त-ए-जवाहर की अल्लह रे मसीहाई

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like