जश्न-ए-आज़ादी - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

जश्न-ए-आज़ादी-ए-जम्हूर मनाएँ लोगो

गोशे गोशे में मुसावात का चर्चा कर दें

कोई भूका न रहे कोई भी नंगा न रहे

आज हर फ़र्द की इनआ'म से झोली भर दें

अपने किरदार को इस तरह निखारें हम लोग

दुश्मन-ए-जाँ भी निगाहें न उठाने पाए

अम्न के फूल से राहों को सजा दें इतना

ज़ख़्म काँटों का कोई पाँव न खाने पाए

बुग़्ज़-ओ-नफ़रत का अंधेरा न रहे धरती पर

हम मोहब्बत के चराग़ों से चराग़ाँ कर दें

अदल-ओ-इंसाफ़ की किरनों को फ़रोज़ाँ कर के

हक़-परस्ती को ज़माने पे नुमायाँ कर दें

हम अगर अपने मसाइल का कोई हल ढूँडें

कितने उलझे हुए ज़ेहनों को सुकूँ मिल जाए

अज़्म-ओ-हिम्मत से अगर काम ले ज़ेहन-ए-जम्हूर

दहर के शो'ला-मिज़ाजों का जहाँ हिल जाए

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like