हम हिन्द के शैदाई - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

इस देस की वादी में हर फूल महकता है

हर क़ौम के रहबर का किरदार लहकता है

अपना हो कि बेगाना बुलबुल सा चहकता है

हर मज़हब-ओ-मिल्लत ने भारत में अमाँ पाई

हम हिन्द के रखवाले हम हिन्द के शैदाई

इक अम्न-ओ-मोहब्बत की तफ़्सीर है ये गुलशन

ईसार-ओ-उख़ुव्वत की तस्वीर है ये गुलशन

तामीर-ओ-तरक़्क़ी की तनवीर है ये गुलशन

हर गोशा-ए-भारत है ख़ुद अपना तमाशाई

हम हिन्द के रखवाले हम हिन्द के शैदाई

हर फ़र्द को जीने का अंदाज़ सिखा देंगे

क्या शय है रवादारी दुनिया को दिखा देंगे

हर नस्ल के इंसाँ को हम एक बना देंगे

सूरज की किरन अब तो बादल से निकल आई

हम हिन्द के रखवाले हम हिन्द के शैदाई

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like