छब्बीस जनवरी - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

हर साल जगमगाती है छब्बीस जनवरी

हर सम्त मुस्कुराती है छब्बीस जनवरी

सब के दिलों को भाती है छब्बीस जनवरी

शान-ए-वतन दिखाती है छब्बीस जनवरी

जनता का दिल बढ़ाती है छब्बीस जनवरी

हैं बाम-ओ-दर पे आज तिरंगे लगे हुए

फूलों से चार सम्त हैं रस्ते सजे हुए

हर सू इमारतों पे हैं दीपक जले हुए

शान-ए-वतन दिखाती है छब्बीस जनवरी

जनता का दिल बढ़ाती है छब्बीस जनवरी

आईन अपना आज के दिन ही शुरूअ' हुआ

जनता को वोट देने का हक़ आज ही मिला

जम्हूरियत के नाम का डंका ही बज गया

शान-ए-वतन दिखाती है छब्बीस जनवरी

जनता का दिल बढ़ाती है छब्बीस जनवरी

फ़ौजी क़तार बाँध के आते हैं राह में

सामान-ए-जंग साथ ही लाते हैं राह में

कर्तब बहादुरी के दिखाते हैं राह में

शान-ए-वतन दिखाती है छब्बीस जनवरी

जनता का दिल बढ़ाती है छब्बीस जनवरी

दिल्ली में सारे हिन्द से आती हैं झांकियाँ

मंज़र रियासतों के दिखाती हैं झांकियाँ

आपस में इत्तिहाद बढ़ाती हैं झांकियाँ

शान-ए-वतन दिखाती है छब्बीस जनवरी

जनता का दिल बढ़ाती है छब्बीस जनवरी

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like