अब चमन-ज़ार ही अपना है न सहरा अपना

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

अब चमन-ज़ार ही अपना है न सहरा अपना

कल हर इक शाख़ पे मुमकिन था बसेरा अपना

बाम-ओ-दर तक न रहे घर के तो घर क्या अपना

अब फ़लक भी न हटा ले कहीं साया अपना

उम्र भर जिस ने ज़माने की मसीहाई की

बन सका अपने ही ग़म मैं न मसीहा अपना

किस के घर जाऊँ किसे आज मैं अपना समझूँ

अपने घर ही में नहीं कोई शनासा अपना

फिर कसी मोड़ पे इक रोज़ पुकारोगे मुझे

चाहे अब तोड़ दो दिल से मिरे रिश्ता अपना

तुम हमें हर्फ़-ए-ग़लत कह के मिटा भी न सके

अब भी हर लब पे सर-ए-बज़्म है चर्चा अपना

शाम हो जाएगी इक रोज़ तो चलते चलते

साथ लेते चलें हम आज उजाला अपना

साथ सब छोड़ गए राह-ए-मोहब्बत में 'हयात'

सर्फ़ इक साथ रहा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा अपना

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like