तेग़-ए-निगह-ए-दीदा-ए-ख़ूँ-ख़ार निकाली

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

तेग़-ए-निगह-ए-दीदा-ए-ख़ूँ-ख़ार निकाली

क्यूँ आप ने उश्शाक़ पे तलवार निकाली

भूले हैं ग़ज़ालान-ए-हरम राह ख़ता से

तुम ने अजब अंदाज़ की रफ़्तार निकाली

धड़का मिरे नाले का रहा मुर्ग़-ए-सहर को

आवाज़ शब-ए-वस्ल न ज़िन्हार निकाली

हर घर में कहे रखते हैं कोहराम पड़ेगा

गर लाश हमारी सर-ए-बाज़ार निकाली

आख़िर मिरी तुर्बत से उगी है गुल-ए-नर्गिस

क्या बाद-ए-फ़ना हसरत-ए-दीदार निकाली

मैं वस्ल का साइल हूँ न वा'दे का तलब-गार

बातों में अबस आप ने तकरार निकाली

जल जाएगा ये ख़िर्मन-ए-हस्ती अभी ऐ दिल

सीने से अगर आह-ए-शरर-बार निकाली

दिल ले के भी 'रा'ना' का किया पास न अफ़्सोस

कुछ हसरत-ए-दिल तू ने न अय्यार निकाली

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like