वक़्त है क्यूँ इस क़दर ठहरा हुआ

मरयम ग़ज़ालामरयम ग़ज़ाला11 Mar 1939

1 min read · 12.4K reads

वक़्त है क्यूँ इस क़दर ठहरा हुआ

ज़ख़्म मेरा और भी गहरा हुआ

राह पर तन्हा चले जाते थे हम

क़ाफ़िला सहरा में था भटका हुआ

हर कोई क़ातिल उसे लगने लगा

साँस भी लेता है वो डरता हुआ

हर क़दम को सोच कर रक्खेगा अब

हादसा है राह में चलता हुआ

होते होते ख़त्म ही हो जाएगा

उम्र का सूरज भी है ढलता हुआ

मरयम ग़ज़ाला
About the poet

मरयम ग़ज़ाला

जन्म : 11 Mar 1939

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like