कुतर गया है मिरी उम्र की किताब कोई

मरयम ग़ज़ालामरयम ग़ज़ाला11 Mar 1939

1 min read · 12.4K reads

कुतर गया है मिरी उम्र की किताब कोई

मिला कहीं से भी सालिम न आज बाब कोई

भटकती राही हूँ पहोंचों कहाँ से मंज़िल पर

ये जुर्म वो है कि जिस का नहीं हिसाब कोई

मैं ढूँढती रही सहरा में रात के लेकिन

कहीं मिला ही नहीं नींद का गुलाब कोई

नगर में और भी कितने हैं बद-नसीब मगर

मिरे भी जैसा न हो ख़ानुमाँ-ख़राब कोई

कभी ज़माना नहीं होता इस क़दर बे-रहम

ख़ुदा के घर से 'ग़ज़ाला' मिला अज़ाब कोई

मरयम ग़ज़ाला
About the poet

मरयम ग़ज़ाला

जन्म : 11 Mar 1939

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like