देर तक हम एक साया राह पर देखा किए

मरयम ग़ज़ालामरयम ग़ज़ाला11 Mar 1939

1 min read · 12.4K reads

देर तक हम एक साया राह पर देखा किए

कौन था वो हम ये अपने आप से पूछा किए

झील के ठहरे हुए पानी में पत्थर फेंक कर

दायरा उठती हुई लहरों का हम देखा किए

ऐसा लगता है कि कोई हादसा गुज़रा यहाँ

सिसकियाँ लेती हुई सूनी डगर देखा किए

खेत जितने थे वो प्यासे के पियासे ही रहे

और बादल पर्बतों पर झूम कर बरसा किए

रात दिन दिल की ख़लिश बढ़ती गई बढ़ती गई

चारा-गर चुप थे 'ग़ज़ाला' हम-नफ़स देखा किए

मरयम ग़ज़ाला
About the poet

मरयम ग़ज़ाला

जन्म : 11 Mar 1939

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like