दामन-ए-शौक़[1] को, फूलों से भरा रखना था
कोई मौसम हो, हर इक ज़ख़्म हरा रखना था
जीत मुमकिन थी, हमारी तो उसी सूरत में
दाँव पर और भी, कुछ जाँ के सिवा रखना था
याद आता है बहुत, बे-सर-ओ-सामानी[2] में
खो दिया वो भी, जो इक हर्फ़-ए-दुआ[3] रखना था
शहर-ए-उम्मीद[4] में, अब बन्द पड़े सोचते हैं
वापसी का, कोई दरवाज़ा खुला रखना था
साथ देना था हवाओं का भी कुछ देर तलक
और चिराग़ों को भी, ता-सुबह[5] जला रखना था