मोहभंग का हर अनुभव अच्छा लगता है
मुक्ति का अहसास बहुत अच्छा लगता है
मुझे मृत्यु ने इतना प्यार दिया है
जीवन का अनुभव सपना लगता है
रंग बदलते चेहरे भी अच्छे लगते हैं
सच्चाई का कडुआ पन मीठा लगता है
ज़हर पचाने की क्षमता है मन में
इसीलिये जीवन अमृत लगता है
लेखन काल: २८-४-२००९
मुक्ति का अहसास बहुत अच्छा लगता है
मुझे मृत्यु ने इतना प्यार दिया है
जीवन का अनुभव सपना लगता है
रंग बदलते चेहरे भी अच्छे लगते हैं
सच्चाई का कडुआ पन मीठा लगता है
ज़हर पचाने की क्षमता है मन में
इसीलिये जीवन अमृत लगता है
लेखन काल: २८-४-२००९








