प्रेम कविताएँ - 10 - मंजरी श्रीवास्तव

मंजरी श्रीवास्तवमंजरी श्रीवास्तव1 Sept 1978

6 min read · 12.4K reads

मैं इन्द्रधनुषी रेशों से हरपल बुनती रहती हूँ तुम्हें
तुम्हारे हृदय की गहराइयों में टाँक आई हूँ अपनी आँखें
जो देख सकती हैं तुम्हारे मन के अदृश्य कोनों को भी
ताक-झाँक कर सकती हैं दृश्य और अदृश्य के बीच एक धागे भर के फ़ासले के दरम्यान
कई बार अपने सन्देह की छाया में भी लपेट कर रखती रही हूँ तुम्हें
जो ज़िन्दगी और रोशनी की सुबह जैसी है ।

तुमने भी बख़्शा मुझे मधुर प्यार
लेकिन तुमने अपने वजूद में न जाने कहाँ से शामिल कर ली थी
क्रोध की भट्ठी में से दग्ध करनेवाली आग
अज्ञान के मरुस्थल से गर्म हवा
स्वार्थ के किनारों से तेज़ काटनेवाली रेत
युगों के पाँव तले से खुरदुरी मिट्टी
और रचा अपना ही प्रतिद्वन्दी एक दम्भी पुरुष
जिसका प्रेम और माधुर्य जैसे शब्द से दूर-दूर तक कोई वास्ता न था ।
जो एक ऐसी अन्धी शक्ति से भरपूर था जो प्रचण्ड थी और लगातार खींचती चली गई तुम्हें
पाग़लपन की ओर
और सन्तुष्ट हुई तब जाकर अन्ततः
जब सन्तुष्ट हुई तुम्हारी कामना
और तुष्ट हुआ तुम्हारा दम्भ...तुम्हारा अहम्

तुमने छिन्न-भिन्न कर दिए वे इन्द्रधनुषी रेशे
फोड़ डालीं प्रेम से परिपूर्ण मेरी आँखें
और हमारा मधुर प्यार
सांसारिक सन्तोष की पहली निःश्वास के साथ ही साथ छोड़ गया
दम तोड़ गया ।
मंजरी श्रीवास्तव
About the poet

मंजरी श्रीवास्तव

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजरी श्रीवास्तव

  1. कृष्णन के लिए प्रेम कविताएँ - मंजरी श्रीवास्तव

    १.तुम्हारे साथ मैं अपने स्त्रीत्व के सर्वश्रेष्ठ रूप में होती हूँ

    12.4K reads
  2. प्रेम कविताएँ - 1 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम ने अपनी जादुई किरणों से मेरी आँखें खोलीं औरअपनी जोशीली उँगलियों से मेरी रूह को छुआ

    12.4K reads
  3. प्रेम कविताएँ - 2 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम जैसे किसी शब्द में अविश्वास के बावजूदहर पल एक दस्तक होती रहती है मेरे दिल पर

    12.4K reads
  4. प्रेम कविताएँ - 3 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम की अपनी एक भाषा होती हैअलौकिक भाषा...

    12.4K reads
  5. प्रेम कविताएँ - 4 - मंजरी श्रीवास्तव

    कितना रहस्यमय, सम्मोहक और जादुई है तुम्हारा प्रेमबिल्कुल किसी स्त्री के रूप और सौन्दर्य की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like