प्रेम कविताएँ - 3 - मंजरी श्रीवास्तव

मंजरी श्रीवास्तवमंजरी श्रीवास्तव1 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

प्रेम की अपनी एक भाषा होती है
अलौकिक भाषा...
जो अधिक मुखर होती है होंठों से...ज़ुबान से ।
समयातीत यह भाषा
सम्पूर्ण सृष्टि में एक-सी होती है
और होती है एक शान्त झील-सी
जो गाती हुई नदियों को अपनी गहराई में समेटकर उन्हें शान्त कर देती है ।

प्रेम पवित्रतम रुहों के इर्द-गिर्द फैले प्रभामण्डल से फूटनेवाली किरणों से शरीर को आलोकित करता है
और छोड़ जाता है शरीर के पहाड़ों पर डूबते सूर्य के पीले चुम्बनों के निशान ।
एक स्वर्गिक गीत है प्रेम
जो हर्ष से शुरू होकर विषाद पर ख़त्म होता है ।
आत्माओं से ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगती हैं
जब हम होते हैं प्रेम में ।
प्रेम एक प्याला है
जो पिलाता है ख़ुशी और ग़म दोनों के घूँट ।
मंजरी श्रीवास्तव
About the poet

मंजरी श्रीवास्तव

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजरी श्रीवास्तव

  1. कृष्णन के लिए प्रेम कविताएँ - मंजरी श्रीवास्तव

    १.तुम्हारे साथ मैं अपने स्त्रीत्व के सर्वश्रेष्ठ रूप में होती हूँ

    12.4K reads
  2. प्रेम कविताएँ - 1 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम ने अपनी जादुई किरणों से मेरी आँखें खोलीं औरअपनी जोशीली उँगलियों से मेरी रूह को छुआ

    12.4K reads
  3. प्रेम कविताएँ - 2 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम जैसे किसी शब्द में अविश्वास के बावजूदहर पल एक दस्तक होती रहती है मेरे दिल पर

    12.4K reads
  4. प्रेम कविताएँ - 4 - मंजरी श्रीवास्तव

    कितना रहस्यमय, सम्मोहक और जादुई है तुम्हारा प्रेमबिल्कुल किसी स्त्री के रूप और सौन्दर्य की तरह

    12.4K reads
  5. प्रेम कविताएँ - 5 - मंजरी श्रीवास्तव

    तुम्हारी रूह ने सुनाफूलों की फुसफुसाहट और मौन के संगीत के साथ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like