प्रेम कविताएँ - 2 - मंजरी श्रीवास्तव

मंजरी श्रीवास्तवमंजरी श्रीवास्तव1 Sept 1978

6 min read · 12.4K reads

प्रेम जैसे किसी शब्द में अविश्वास के बावजूद
हर पल एक दस्तक होती रहती है मेरे दिल पर
और रोशन रहता है उसका कोना-कोना

किसी की मासूम सरगोशियों की गवाह
जादू से भरी शानदार वादियाँ
मायूसी का जाल तोड़कर
और निखर-निखर जाती हैं...
उस दस्तक को सुनकर
उन रोशनियों में नहाकर

सलेटी आसमान-सा सिकुड़कर
बार-बार धक् से रह जाता है मेरा दिल
हवा से काँपता भी है
उसके थपेड़े भी सहता है
मेरी रूह कई-कई बार ख़ाली भी हो जाती है...
ज़िन्दगी की किताब कोरी रह जाती है
धरती की तरह मैं आसमान के सामने अपने सब राज़ खोल देती हूँ
और इस राज़ के खुलते ही
न जाने कब अनायास प्रेम
झरने में भीगी किसी जलपरी-सा
उपस्थित होता है मेरे सामने
जो अपनी नर्म त्वचा को
सूरज की किरणों-सी मेरी तपिश में सुखा रहा हो
और मैं उस परिन्दे की तरह उसकी तरफ़ फिर-फिर खिंचती चली जाती हूँ
जो तूफ़ान से पहले सहज भाव से अपने घोंसले की ओर जाता है.
जैसे कोई अजनबी आतुर भाव से अपने देश की ओर जाता है और
अपने देशवासियों को दूसरे देश की अतीत की कहानियाँ सुनाता है ।

उस परी में
उस परिन्दे में
उस अजनबी में
मैं अपने प्रेम की समस्या का समाधान लगातार तलाश कर रही हूँ ।
मंजरी श्रीवास्तव
About the poet

मंजरी श्रीवास्तव

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजरी श्रीवास्तव

  1. कृष्णन के लिए प्रेम कविताएँ - मंजरी श्रीवास्तव

    १.तुम्हारे साथ मैं अपने स्त्रीत्व के सर्वश्रेष्ठ रूप में होती हूँ

    12.4K reads
  2. प्रेम कविताएँ - 1 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम ने अपनी जादुई किरणों से मेरी आँखें खोलीं औरअपनी जोशीली उँगलियों से मेरी रूह को छुआ

    12.4K reads
  3. प्रेम कविताएँ - 3 - मंजरी श्रीवास्तव

    प्रेम की अपनी एक भाषा होती हैअलौकिक भाषा...

    12.4K reads
  4. प्रेम कविताएँ - 4 - मंजरी श्रीवास्तव

    कितना रहस्यमय, सम्मोहक और जादुई है तुम्हारा प्रेमबिल्कुल किसी स्त्री के रूप और सौन्दर्य की तरह

    12.4K reads
  5. प्रेम कविताएँ - 5 - मंजरी श्रीवास्तव

    तुम्हारी रूह ने सुनाफूलों की फुसफुसाहट और मौन के संगीत के साथ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like