होमवर्क - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

आज बन्द हैं
दुनिया के तमाम स्कूल
रविवार जो है

बच्चों के बिना
जैसे भूतहा महलों में
तब्दील हो गए हैं स्कूल

हाथों में छड़ी लिए
घूम रहीं हैं
गुस्सैल प्रेतात्माएं

जब तक पूरा नहीं होगा
बच्चों का होमवर्क
बैचेन प्रेतात्माएं
यूँ ही भटकती रहेंगीं ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like