रहे है रू-कश-ए-निश्तर हर आबला दिल का

ममनून निज़ामुद्दीनममनून निज़ामुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

रहे है रू-कश-ए-निश्तर हर आबला दिल का

ये हौसला है कोई बल्बे-हौसला दिल का

अबस नहीं है ये वाबस्ता-ए-परेशानी

किसी की ज़ुल्फ़ को पहुँचे है सिलसिला दिल का

हुजूम-ए-ग़म्ज़ा-ओ-ख़ैल-ए-करिश्मा लश्कर-ए-नाज़

अजब सिपाह से ठहरा मुक़ाबला दिल का

कहूँ मैं क्या कि हुआ कैसे बे-जगह माइल

है अपने बख़्त का शिकवा नहीं गिला दिल का

शब-ए-फ़िराक़ ने छोड़ा न सब्र-ओ-ताब-ए-शकेब

लगी ये आग कि अस्बाब सब जला दिल का

ममनून निज़ामुद्दीन
About the poet

ममनून निज़ामुद्दीन

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ममनून निज़ामुद्दीन

  1. गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने का

    गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने काझुका के आँख सबब क्या है मुस्कुराने का

    12.4K reads
  2. कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शब

    कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शबएक एक बात पर थी लड़ाई तमाम शब

    12.4K reads
  3. तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन से

    तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन सेजनाज़े की वगरना वाँ है तय्यारी का क्या बाइस

    12.4K reads
  4. हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहस

    हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहसएक एक बात पर थी उसे शब हज़ार बहस

    12.4K reads
  5. झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

    झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी काहया में ज़ोर दिया रंग मेहरबानी का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like