सफे आदा[1] के मुक़ाबिल है हमारा रहबर स्तालिन
मादर-ए-रूस की आँखों का दरख़्शाँ[2] तारा
जिसकी ताबानी[3] से ज़ामिन है ज़मीं
वो ज़मीं और वो वतन
जिसकी आज़ादी का ज़ामिल है शहीदों का लहू
जिसकी बुनियादों में जम्हूर[4] का अर्क़[5]
उनकी मेहनत का उक़ूवत[6] का मुहब्बत का ख़मीर
वो ज़मीं
उसका जलाल[7]
उसका हश्म[8]
क्या मैं इस रज़्म[9] का ख़ामूश तमाशाई बनूँ
क्या मैं जन्नत को जहन्नुम के हवाले कर दूँ
क्या मुजाहिद न बनूँ ?
क्या मैं तलवार उठाऊँ न वतन की ख़ातिर
मेरे प्यारे मेरे फ़िरदौस बदन[10] की ख़ातिर
ऐसे हंगाम-ए क़यामत में मेरा नग़म-ए- शौक
क्या मेरे हमवतनों के दिल में
ज़िन्दगी और मसर्रत[11] बनकर
न समा जाएगा ?
क़ुर्रतुलएन[12] ! मेरी जान-ए अज़ीज़
ओ मेरे फ़रज़न्दो[13] !
बर्क़-पा[14] वो मेरा रहवार[15] कहाँ है लाना
तिश्न-ए खूँ[16] मेरी तलवार कहाँ है लाना
मेरे नग़मे तो वहाँ गूँजेंगें
है मेरा क़ाफ़िला सालार जहाँ स्तालिन
वो मेरा मुल्के जवाँ
वो मेरा बाद-ए-अहमर[17] का जवाँ साल सबू[18]
मेरी नौख़ेज़[19] मसर्रत का जहाँ
वो मेरा सर्वे रवाँ[20] मुल्के जवाँ
वलदुलजुर्म[21] ख़ताकार दरिन्दों ने जहाँ
अपने नापाक इरादों से क़दम रखा है
एक नौख़ेज़ कली एक नौआशाज़ वश्र[22]
वो मेरा मुल्के जवाँ
सच कहा है कि-- ज़मीं के कीड़े
अपनी बेवक़्त अजल[23] से डर कर
थरथराते हुए सहमे हुए घबराए हुए
निकल आए हैं बिलों से बाहर
अपने फ़ौलाद से रौज़न[24] के दहन[25] बन्द करो
और फ़ासिस्ट शिग़ालों से कहो
नग़म-ए-अव्वल वो आख़िर है यही
क़ुर्रतुलएन ! मेरी जान-ए अज़ीज़
ओ मेरे फ़रज़न्दो !
बर्क़-पा वो मेरा रहवार कहाँ है लाना
तिश्न-ए खूँ मेरी तलवार कहाँ है लाना
मेरे नग़मे तो वहाँ गूँजेंगें
है मेरा क़ाफ़िला सालार जहाँ स्तालिन
यही महशर[26] है दो आलम का तसादुम[27] है यही
एक पुराना आलम
एक नया
एक मरती हुई बुढ़िया का लंगड़ता हुआ पाँव
एक ढलती हुई छाँव
दूसरा एक उभरते हुए सीने का शबाब
तेज़ और तुन्द[28] शराब
पेट से रेंगने वाले ये नज़स[29] और नापाक
सूसमार[30]
दौर-ए-वहशत के दरिन्दे
मूज़ी[31]
दहन-ए आज़[32]-ओ-हलाकत[33] का शिकंजा लेकर
मेरे शाही के ख़िलाफ़
रात दिन हैं के चले आते हैं
नहीं जाएँगे कभी रायगाँ मेरे नग़मे
और मेरे हम वतनों के नग़मे
मेरे शाहीन[34] तो मन्सूरी मुज़फ़्फ़र[35] ही रहेंगे दोएम[36]
सूसमाराने खिज़िन्दा[37] दरगोर
मेरा शाहीन, मेरा स्तालिन
मेरे शाहीन बच्चे, जिनका अभी नाम नहीं
सुर्ख़रू और सरअफ़राज़[38] फ़िज़ाओं में बुलन्द
हाँ मेरे हम वतनो
जाओ और अपने समन्दों[39] को तो महमेज़[40] करो
सुर्ख़ फ़ौजों में मिलो
जू[41]-ए पुरजोश बनो, बर्क़ का सैलाब बनो और बहो
इक दहकते हुए पिघले हुए लोहे का समुन्दर बनकर
ग़ज़बआलूद[42] भँवर बन जाओ
और फ़ासिस्ट ख़नाज़ीर[43] को
फ़िन्नार[44] करो
मेरे बलख़ाश कहाँ है वो मिस[45]-ए-सुर्ख़ तेरा
उससे कहना सरे दुश्मन पे गिरे शल बनकर
बहर-ए- अखज़र[46] के ओ माहीगिरो[47] । ग़ोताज़नो
अपना ज़खीरा लाओ
और कुर्बान-ए वतन कर डालो
मअदनों[48] से कहो और खेतों को आवाज़ तो दो
लाएँ वो अपने सिन-ओ-साल[49] का हासिल लाएँ
और कुर्बान वतन कर डालें
ये हैं रहवार, ये पशमीना हैं, ये खिर्मन[50] हैं
मेरे महबूब वतन
सबके सब तेरे हैं सब तेरे है
स्तालिन ने मैदाँ में बुलाया है हमें
कस्ब[51] और जहद[52] का पैग़ाम सुनाया है हमें
खित्त-ए क़ुद्स से[53] दुश्मन को निकालो बाहर
कज़ाख़स्तान !
वतन !
अपनी ताक़त को समेटे हुए उठ
ख़ैज़[54] बासद हश्म[55] व जाह[56]-ओ-जलाल[57]
बहज़ाराँ जबरुत[58]
एक जान एक जसद[59]
फूँक दे दुश्मने नापाक की खाकिस्तर[60] को








