इमरोज - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

8 min read · 12.4K reads

अबद के समुंदर की इक मौज जिस पर मिरी ज़िंदगी का कँवल तैरता है
किसी अनसुनी दाएमी रागनी की कोई तान आज़ुर्दा आवारा बर्बाद
जो दम भर को आ कर मिरी उल्झी उल्झी सी साँसों के संगीत में ढल गई है
ज़माने की फैली हुई बे-कराँ वुसअतों में ये दो चार लम्हों की मीआद
तुलू ओ ग़ुरूब-ए-माह-ओ-महर के जावेदानी तसलसुल की दो चार कड़ियाँ
ये कुछ थरथराते उजालों का रूमान ये कुछ सनसनाते अंधेरों का क़िस्सा
ये जो कुछ कि मेरे ज़माने में है और ये कुछ कि उस के ज़माने में मैं हूँ
यही मेरा हिस्सा अज़ल से अबद के ख़ज़ानों से है बस यही मेरा हिस्सा

मुझे क्या ख़बर वक़्त के देवता की हसीं रथ के पहियों तले पिस चुके हैं
मुक़द्दर के कितने खिलौने ज़मानों के हंगामे सदियों के सदा-हा हयूले
मुझे क्या तअल्ल़ुक मेरी आख़री साँस के बाद भी दोश-ए-गीती पे मचले
मह ओ साल के ला-ज़वाल आब-शार-ए-रवाँ का वो आँचल जो तारों को छू ले
मगर आह ये लम्हा-ए-मुख़्तसर जो मिरी ज़िंदगी मेरा ज़ाद-ए-सफर है
मिरे साथ है मेरे बस में है मेरी हथेली पे है ये लबा-लब प्याला
यही कुछ है ले दे के मेरे लिए इस ख़राबात-ए-शाम-ओ-सहर में यही कुछ
ये इक मोहलत-ए-कविश-ए-दर्द-ए-हस्ती ये इक फुर्सत-ए-कोशिश-ए-आह ओ नाला

ये सहबा-ए-इमरोज़ जो सुब्ह की शाहज़ादी की मस्त अँखड़ियों से टपक कर
ब-दौर-ए-हयात आ गई है ये नन्ही सी चिड़ियाँ जो छत में चहकने लगी हैं
हवा का ये झोंका जो मेरे दरीचे में तुलसी की टहनी को लरज़ा गया है
पड़ोसन के आँगन में पानी के नलके पे ये चुड़ियाँ जो छनकने लगी हैं
ये दुनिया-ए-इमरोज़ मेरी है मेरे दिल-ए-ज़ार की धड़कनों की अमीं है
ये अश्कों से शादाब दो चार सुब्हें ये आहों से मामूर दो चार शामें
इन्हीं चिलमनों से मुझे देखना है वो कुछ कि नज़रों की ज़द में नहीं है
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

    और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखतामैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

    12.4K reads
  2. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  3. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  4. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  5. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like