और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता
मैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

ख़याल सुब्हों किरण साहिलों की ओट सदा
मैं मोतियों जड़ी बंसी की लय जगा रखता

जब आसमाँ पे ख़ुदाओं के लफ़्ज़ टकराते
मैं अपनी सोच की बे-हर्फ़ लौ जला रखता

हवा के सायों में हिज्र और हिज्रतों के वो ख़्वाब
मैं अपने दिल में वो सब मंज़िलें सजा रखता

इन्हीं हदों तक उभरती ये लहर जिस में हूँ मैं
अगर मैं सब ये समुंदर भी वक़्त का रखता

पलट पड़ा हूँ शुआओं के चीथड़े ओढ़े
नशेब-ए-ज़ीना-ए-अय्याम पर असा रखता

येब कौन है जो मेरी ज़िंदगी में आ आ कर
है मुझ में खोए मेरे जी को ढूँडता रखता

ग़मों के सब्ज़ तबस्सुम से कुंज महके हैं
समय के सम के समर हैं मैं और क्या रखता

किसी ख़याल में हूँ या किसी ख़ला में हूँ
कहाँ हूँ कोई जहाँ तो मेरा पता रखता

जो शिकवा अब है यही इब्तिदा में था ‘अमजद’
करीम था मेरी कोशिश में इंतिहा रखता
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  2. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  3. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  4. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads
  5. जुनून-ए-इश्‍क की रस्म-ए-अजीब क्या कहना - मजीद अमज़द

    जुनून-ए-इश्‍क की रस्म-ए-अजीब क्या कहनामैं उन से दूर वो मेरे क़रीब क्या कहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like