इज़्न-ए-ख़िराम लेते हुये आसमाँ से हम - मजाज़ लखनवी

मजाज़ लखनवीमजाज़ लखनवी19 Sept 1911 – 5 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

इज़्न-ए-ख़िराम लेते हुये आसमाँ से हम|
हटकर चले हैं रहगुज़र-ए-कारवाँ से हम|

क्योंकर हुआ है फ़ाश ज़माने पे क्या कहें,
वो राज़-ए-दिल जो कह न सके राज़दाँ से हम|

हम्दम यही है रहगुज़र-ए-यार-ए-ख़ुश्ख़िराम,
गुज़रे हैं लाख बार इसी कहकशाँ से हम|

क्या क्या हुआ है हम से जुनूँ में न पूछिये,
उलझे कभी ज़मीं से कभी आसमाँ से हम|

ठुकरा दिये हैं अक़्ल-ओ-ख़िराद के सनम्कदे,
घबरा चुके हैं कशमकश-ए-इम्तेहाँ से हम|

बख़्शी हैं हम को इश्क़ ने वो जुर्रतें मज़ाज़,
डरते नहीं सियासत-ए-अहल-ए-जहाँ से हम|
मजाज़ लखनवी
About the poet

मजाज़ लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like