रीइनक्रेशन

मैमूना अब्बास ख़ानमैमूना अब्बास ख़ान

1 min read · 12.4K reads

मिरे आँगन में बिखरे ज़र्द पत्ते

मुझे हमराज़ लगते हैं

ये जब हल्की हवा की सरसराहट से लरज़ते हैं

तो यूँ लगता है जैसे

उन पे कोई भेद सा खुलने लगा है

जैसे उन को बावर हो गया है

कि ख़ुद शाख़ों ने बेपरवाई से दामन छुड़ाया है

ज़मीं ने भी निगाहें फेर ली हैं

उन्हें मालूम है शायद

ज़मीं पैरों तले ही जब न हो तो

जितना मर्ज़ी सर पटख़ लें

टहनियों को थाम लें

बे-फ़ाएदा है

अब उन्हें बे-आसरा रहना पड़ेगा

कभी पैरों में आ कर चरमराना

हवा के दोष पर उड़ते

बिखरते ही चले जाना पड़ेगा

वजूद अपना किसी गुमनाम गोशे में छुपा कर राइगानी की अज़िय्यत उन को सहते ही चले जाना पड़ेगा

ख़याल आता है

कितनी बे-निशाँ बे-मोल बे-वक़'अत सी उन की ज़िंदगी है

मगर ये बे-निशानी जिन ख़लाओं को जनम देती है

उन्हें भरने को जीवन कोंपलों से आख़िर इक दिन फूटता है

यही इक सोच मुझ को

अपने आँगन में बिखरते चरमराते ज़र्द पत्तों से

बहुत मानूस रखती है

बहुत नज़दीक रखती है

मैमूना अब्बास ख़ान
About the poet

मैमूना अब्बास ख़ान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like