बसंत आई है मौज-ए-रंग-ए-गुल है जोश-ए-सहबा है

मह लक़ा चंदामह लक़ा चंदा7 Apr 1768

1 min read · 12.4K reads

बसंत आई है मौज-ए-रंग-ए-गुल है जोश-ए-सहबा है

ख़ुदा के फ़ज़्ल से ऐश-ओ-तरब की अब कमी क्या है

बयाँ मैं क्या करूँ उस के शबिस्ताँ का तआ'लल्लाह

क़ज़ा-ओ-क़द्र जिस के जश्न का अब कार-फ़रमा है

सख़ावत में कोई हम-सर न हो उस का ज़माने में

वही करता है पूरा जिस के दिल में जो इरादा है

ख़िज़र की उम्र हो उस की तसद्दुक़ से अइम्मा के

निज़ामु-उद-द्दौला आसफ-जाह जो सब का मसीहा है

बही-ख़्वान-ए-करम से है सदा उम्मीद 'चंदा' को

किसी की भी न हो मुहताज तुम से ये तमन्ना है

मह लक़ा चंदा
About the poet

मह लक़ा चंदा

उपनाम : 'चंदा' मूल नाम : चंदा बीबी जन्म : 07 Apr 1768 | औरंगाबाद, महाराष्ट्र निधन : हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान (गुरु)

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like