अभी-अभी टहनियों के बीच का आकाश किसने रचा?
हमारे गाँव की दिशा खुली
घास की चूड़ी बुनती हुई
उजली रातों की बात मुझसे करती है मेरी भुली1
दिन फ़सलों के बीच रड़ा2 हुआ
ठीक से पक गया कोई पिछला समय
मकान के अहाते में पेड़ों पर चढ़ा हुआ
एक और शुरुआत बदली मेरी तारीख़ों के आस-पास
ख़ूब लंबी होकर अपने पर ही ढल गई है घास।








