सिल-बट्टा

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

वक़्त की सुरंगों में से गूँजती आवाज़ एक आदमी है। ताज़िंदगी आदमी सिल-बट्टा पर छेनी चलाता है। औरत सिल-बट्टा लिए आदमी से मिलती है। आँखें मिलती हैं, साँसें मिलती हैं। सुरंग में से हवा की साँय-साँय निश्छल। क्रूरता। वक़्त की कहानी।

औरत पत्थर पर पत्थर घिसती है। प्याज़, अदरक, लहसुन के साथ गड्डमड्ड होती है। अक्सर प्याज़ पिसते ही आँखों में पानी। आदमी के हाथों से छेनी छिटक कर दूर जा गिरती है। आदमी पत्थर पर हाथ पीटता है। वक़्त की कहानी में आदमी और औरत को सपने में अदरक का स्वाद तंग करता है। छेनी पर हथौड़ा गिरता-ठक, ठक।

पत्थर को प्यास लगती। आदमी उस पर पानी छिड़कता। औरत हर दिन पत्थर साफ़ करती। सिल की गोलाई पर हाथ फेरते मुस्कराती। आदमी नींद में करवट बदलता। वक़्त तूफ़ानी हवाओं को थाम लेता। बट्टा साफ़ होते-होते किसी कोने में ज़रा-सा लहसुनी स्वाद बचा रखता। सिल को ख़बर नहीं होती। ख़ुद से क्रूर होती औरत।

क्रूरता बची रहती है। सिल कटता है। बट्टा कटता है। पीढ़ियों तक आदमी की आवाज़ में रोती है औरत। जीभ कटती है।

लफ़्ज़ कटते हैं। ज़मीं-आस्माँ बँट जाते हैं। तकसीम मुल्क का हमदम हो जाता है। सरहदों के आर-पार आवाज़ गूँजती है—एक अजन्मा बच्चा चीख़ रहा है—सि-इ-इ-इ-ई-ई-ल्-ल्... बट्-टा-आ-आ-आ...।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like