सुबह से सच है
कह
दिया अखबारों ने
बैंक की डकैती के दाईं ओर
सिख युवक ने तेरह संबंधियों को काट डाला
क्या पता वह सिख क्यों है
जो मरे वे सिख क्यों थे
मौत मौसम-सी ख़बर बन गई
बदन भीगना
पसीना का डर
क्या वह मकान भी सिख होगा
जहाँ नींद (क्या नींद भी सिख या हिंदू होती है)
सपनों में नहीं
मौत में आई उस मकान की ईंटें
नलों से बहता
शहर का पानी
सिख सिख सिख...।








