कल चिंताओं से रात भर गुफ़्तगू की
बड़ी-छोटी रंग-बिरंगी चिंताएँ
ग़रीब और अमीर चिंताएँ
स्वस्थ और बीमार चिंताएँ
सही और ग़लत चिंताएँ
चिंताओं ने दरकिनार कर दिया प्यार
कुछ और सिकुड़ से गए आने वाले दिन चार
बिस्तर पर लेटा तो साथ लेटी थी चिंताएँ
करवटें ले रही थीं बार-बार चिंताएँ
सुबह साथ जगी हैं चिंताएँ
न पूरी हुई नींद से थकी हैं चिंताएँ।








