जैसे यही सच है

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

जैसे समंदरों पार वह इंतज़ार में रहती है कि

मैं फ़ोन करूँ

कई बार

मन करता है कि फूट पड़ूँ कि

तुम्हें कभी नहीं फ़ोन करना चाहता

वह फिर भी इंतज़ार करती है

कि फ़ोन आते ही कहे

सोच रही थी तू मुझे भूल गया होगा

मैं कहता हूँ अच्छा

कभी नहीं कहता कि काश भूल पाता

काश कि जन्म लेते ही किसी और क़ायनात में

चला गया होता

मेरा घर सचमुच किसी और ग्रह में है

अपने घर में बैठा रहता हूँ

महीनों बाद मिलता हूँ

फिर भी अपने ही ग्रह में होता हूँ

गर्म दाल-भात और आलू-पोस्ता खाते हुए

ग्रहों पार से आते

उसके रुके हुए आँसुओं में भीगता रहता हूँ

उसकी झुर्रियों में अब संतोष नहीं दिखता

कि मैं महीनों बाद उसके हाथों का बना

उँगलियाँ चाट कर खा लेता हूँ

साल दर साल चाह कर भी नहीं कह पाऊँगा

कि मैंने चाहा था कोई और जीवन।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like