ये वाइज़ कैसी बहकी बहकी बातें हम से करते हैं

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.4K reads

ये वाइज़ कैसी बहकी बहकी बातें हम से करते हैं

कहीं चढ़ कर शराब-ए-इश्क़ के नश्शे उतरते हैं

ख़ुदा समझे ये क्या सय्याद ओ गुलचीं ज़ुल्म करते हैं

गुलों को तोड़ते हैं बुलबुलों के पर कतरते हैं

दया दम नज़अ में गो आप ने पर रूह चल निकली

किसी के रोकने से जाने वाले कब ठहरते हैं

ज़रा रहने दो अपने दर पे हम ख़ाना-ब-दोशों को

मुसाफ़िर जिस जगह आराम पाते हैं ठहरते हैं

न आ जाया करो अग़्यार की उल्फ़त जताने में

वो तुम पर क्यूँ भला मरने लगे फ़ाक़ों से मरते हैं

हर इक मौसम में किश्त-ए-आरज़ू सरसब्ज़ रहती है

तरद्दुद ग़ैर को होगा यहाँ तो चैन करते हैं

ये जोड़ा खोलना भी हेच से ख़ाली नहीं उन का

उलझ जाता है दिल जब बाल शानों पर बिखरते हैं

समझ लेना तुम्हारा ऐ रक़ीबो कुछ नहीं मुश्किल

ख़ुदा जाने ये किस का ख़ौफ़ है हम किस से डरते हैं

तकल्लुफ़ के ये मअनी हैं समझ लो बे-कहे दिल की

मज़ा क्या जब हमीं ने ये कहा तुम से कि मरते हैं

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम