कौन होते हैं वो महफ़िल से उठाने वाले

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.5K reads

कौन होते हैं वो महफ़िल से उठाने वाले

यूँ तो जाते भी मगर अब नहीं जाने वाले

आह-ए-पुर-सोज़ की तासीर बुरी होती है

ख़ुश रहेंगे न ग़रीबों को सताने वाले

कूचा-ए-यार में हम को तो क़ज़ा लाई है

जान जाएगी मगर हम नहीं जाने वाले

हम को क्या काम किसी और परी से तौबा

आप भी ख़ूब हैं बे-पर की उड़ाने वाले

जिस क़दर चाहिए बिठलाइए पहरे दर पर

बंद रहने के नहीं ख़्वाब में आने वाले

क्या क़यामत है कि रुलवा के हमें ऐ 'जौहर'

क़हक़हे मार के हँसते हैं रुलाने वाले

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like