दिल लिया है तो बेवफ़ा न बनो

Kunwar Mohinder Singh BediKunwar Mohinder Singh Bedi9 Mar 1908 – 18 Jul 1984

1 min read · 12.8K reads

दिल लिया है तो बेवफ़ा न बनो

दर्द मत दो अगर दवा न बनो

या नवाज़ों तो लुत्फ़-ए-पैहम से

या किसी का तुम आसरा न बनो

दिल में हूर-ओ-क़ुसूर हैं हर आन

शैख़ ऊपर से पारसा न बनो

अशरफ़-उल-ख़ल्क़ है लक़ब उस का

पहले इंसाँ बनो ख़ुदा न बनो

मुद्दई' का न हो जो पास तुम्हें

फिर किसी दिल का मुद्दआ' न बनो

हम वफ़ादार हैं रहेंगे भी

न बनो आप बा-वफ़ा न बनो

लाज रख तू 'सहर' के सज्दों की

बुत बनो तुम अगर ख़ुदा न बनो

Kunwar Mohinder Singh Bedi
About the poet

Kunwar Mohinder Singh Bedi

Kunwar Mohinder Singh Bedi(9 March 1908 - 18 July 1984) Urdu: کنور مہیندرا سنگھ بیدی سحر‎ pen name Sahar was an Indian Urdu poet. The Times of India called him a "noted Urdu poet". Career His poetry is varied and includes traditional themes of love and yearni…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like