आत्मजयी - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

यदि मैं भी चिड़िया बन पाता!

तब फिर क्या था रोज़ मजे़ से,
मैं मनमानी मौज उड़ाता!

नित्य शहर मैं नए देखता,
आसमान की सैर लगाता!

वायुयान की सी तेजी से
कई कोस आगे बढ़ जाता!
रोज़ बगीचों में जा-जाकर
मैं मीठे-मीठे फल खाता!

इस डाली से उस डाली पर
उड़-उड़ करके मन बहलाता!

सूर्योदय से पहले जगकर
चें-चें करके तुम्हें जगाता!

सदा आलसी लोगों को मैं
चंचलता का पाठ पढ़ाता!
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like