उनकी ख़ैरो-ख़बर नहीं मिलती - कुमार विश्वास

कुमार विश्वासकुमार विश्वास10 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

उनकी ख़ैरो-ख़बर नहीं मिलती
हमको ही ख़ासकर नहीं मिलती

शायरी को नज़र नहीं मिलती
मुझको तू ही अगर नहीं मिलती

रूह में, दिल में, जिस्म में दुनिया
ढूंढता हूँ मगर नहीं मिलती

लोग कहते हैं रूह बिकती है
मैं जहाँ हूँ उधर नहीं मिलती
कुमार विश्वास
About the poet

कुमार विश्वास

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like