टुकु-टुकु - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

9 min read · 12.4K reads

बाबा के छीपे में सिर्फ़ बाबा
के लिए, जेवनार नहीं होती

तभी तो
ऐसा नहीं, पालथी मार आपन
ही पेट भरने लगे; छीपा आते, हरस जाते — दुगो बैलों, एगो गइया, पाँच गो कुतवा को देते, एगो
रोटी चिरइयों को आँगन में ऊ कोन तुर-तुर रख देते, जहँवा आजी ढकनी में ओराते पानी भरने
लगती; फिर चौकी बैठ, जो कुछ जेवने को, हाथ जोड़े मूँड़ी नवा प्रणाम करते
लोटे के पानी को भी; धरती मइया, पुरखन की जय कह, हम भाई
बहनों को खिलाते खाने लगते; हम जब ले खाते, कुतवा
नहीं लउकता; बस हम अउर चिरइयाँ; बाबा
खिलाते-खाते दु घूँट पानी पी
जब डकारने लगते
पेट पर

हाथ फेरते हम भी, नक़ल में कुछ
जादे ही आउ-आउ, करने लगते

एक तो जूठा
गिरता नहीं, गिर भी गया, किसी और
को उठाने नहीं देते, अपने ही उठाते; लाख मना करतीं बेटी-बहुएँ, माँजने की जगह छीपा-लोटा भी
कई बार, खुद ही रख आते; सब जानते — जूठे बर्तन पड़े रहें, बाबा माँजने लगेंगे, फिर केहू जा नहीं
पाता हटाने; उनका कहना, जिसमें खाते, धोने में काहे लाज, अरे लाज तब, जूठे
तवाँता रहे; इसे हमसे जादे सुनर होना चाहिए; बाबा खा लेते, दुआरे
आराम नहीं करते, बगीचे चले जाते; उँहे ओठँगे कुतवा
से बतकही करते, का हो, पेटवा भर गया न
कम तो नाहीं हुआ?; कुतवा लाड़
लगाते, दुनो गोड़ प
मुँह रखे

कुईं-कुईं करने लगता, बाबा सहजे
बूझ जाते, उसे सुहुराते, कह पड़ते

ठीक है रे
पाठा, मस्त रह मस्त...
मैं हरदम सोचता — बाबा खाने से पहिले, कुतवा को भी खाने को देते हैं, तब नाहीं
अब पूछते हैं, बड़ बुड़बक हैं न; मेरे मुँह, अपने बारे में बुड़बक सुन, ठहाका लगा
हँस पड़ते, जब थमते, कहते — ...ऊ मानुस ही का बेटा, जिसे अपनों
के दुःख-भूख की थाह नाहीं; पूछता, अच्छा, इसीलिए
पहिले खिलाते हो...?, कहते — इसलिए भी
और इसलिए भी कि अपनों के
लिए तब हम अपने
कहाँ, जब

वे दु कौर की आस में टुकु-टुकु
ताकते रहें...अउर हम गुबु-गुबु

खाते रहें !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ