जब तक - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

वह जानती थी

कहीं ठहरता
नहीं, इसलिए कितनी भी रात
हो जाए, जब तक नहीं लौटता, दुआर पर जलती रहती ढिबरी
जिस रात नहीं जलती, समझ जाता, कोटे से मिलनेवाला तीन
लीटर किरासन तेल ख़त्म हो चुका है, बनिया
यहाँ ब्लैक में भी, नहीं
मिला होगा

पर आजी अपनी माटी की

कितना भी समझाओ
कहाँ समझनेवाली, ढिबरी जले न जले, जब तक
नहीं लौटता, बैठी रहती, और सिर्फ़ बैठी ही नहीं रहती, अपने आपसे जाने क्या-क्या तो
बतियाती, एक दिन कहा, बउराहिन हो का, एक तो बैठी रहती हो, ऊपर से ई बतियाती
का रहती हो ?, तब पता नहीं, उसके चेहरे पर कौन सा रँग था, जो
तनिक ठहर के कहा, का करूँ, बेटा, बतियाती
रहती हूँ कि जब तक तू न लौटे
दुआर पर अँजोर
ना सही

अन्हार तो अन्हार ना लगे !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी