इहाँ का तो इहे जानूँ - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

माई मन्दिर जाती
पूजा करती, जिस दिन नहीं जाती
आँगन में जहाँ तुलसी चौरा, गिराती उहाँ जल सूर्य को, जैसा
कि आज भी, लेकिन आजी को कभी मन्दिर जाते न आँगन
में ही पूजा करते देखा, हाँ कभी-कभी देखता
जल गिराते भी तो, एक नहीं
दो-चार लोटा

दुआर आगे जो आम
का पेड़, उसकी जड़ों के चारों ओर, लेकिन इसके
लिए वह, माई की तरह बेर ढरकने तक भूखे-प्यासे नहीं रहती, भोरे उठते गोबर पाथती
और मुँह धो कुछ खा लेती, और ई कि पेड़ को जल देने का काम, सुबह ही नहीं, दुपहर
या शाम को भी करती, ऐसा करते माई की तरह कुछ बुदबुदाती भी नहीं
वह तो माई की तरह परसाद भी नहीं देती, माँगो, ज़िद करो तो
कहती, चुप रहs, दुकान चलूँगी तो लाई किनवा
दूँगी, फिर क्या, ख़ुश हो जाता

एक दिन पूछा
आजी, तू मन्दिर काहे नाहीं जाती, माई
तो जाती है, इहाँ एगो पेड़वे है, उहाँ तो बहुते भगवान हैं, आजी ने
सर पर हाथ फेरते, यही कहा, बेटा, उहाँ का तो पता नाहीं, अउर
इहाँ का तो इहे जानूँ, ई जो पेड़वा है न, आज जल दूँगी
मेरे बाद भी छाया, मेरे बाद भी फल देगा
सूख गया तो, चूल्हे का

दुःख भी बूझेगा !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ