अरे अदिमी हूँ - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

जब छोटा था

इहे समझता
बाबा नहीं रहे, आजी को नींद नहीं आ रही
मन बझाने को घूम रही, पाछे-पाछे जाता, देखता, हे, हट-हट, हे हट-हट कर रही
और ज़ोर-ज़ोर से, बूझ नहीं पाता, जब इहाँ कवनो दूसर जीव-जनावर नाहीं, फिर
किसे भगा रही, जब बड़ा हुआ, दुआर पर देख-रेख को सोने लगा
बूझ गया, आजी रात-बिरात क्यों चली आती है
असल में बाबा की तरह उसकी
भी नींद टूट जाती

जब पड़ोस में केहू का बच्चा रोता

हालाँकि बाबा
की तरह, बच्चा देर तक रोए, पूछने को
पड़ोसी के दुआर नहीं जाती, पर इतनी ज़ोर से हे, हट-हट, हे हट-हट करती
कि उसकी आवाज़ से, बच्चे के माँ-बाप महटियाए हों, शरम से आलस छोड़
उठ जाएँ, तनि पियाएँ, छेरियाया हो तो आँगन में घुमाएँ, तबीयत
ख़राब तो बहुरिया की न सही, सास की ही
आवाज़ आए, बन्द हो, हे, हट
हट, हट-हट

तब कहीं गँवे जा सो जाए

कभी कहता
ई सब का करती रहती हो, जो
हित हैं, नहीं बोलेंगे, जो बैरी, किसी दिन कुछ कह देंगे, न घटा सो घट
जाएगा..., कहती, अरे अदिमी हूँ, बेटा, पाथर थोड़े हूँ जो केहू का भी
बच्चा रोवे, करेज न फटे, तनि कोशिश करने में का
जाता है, चुप लगा जाए, आ जाती है
नींद, न आए तो बेटा
दिन-भर

मन हरियर नाहीं रहता !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ