हुनरमंद लड़की - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

जानती है
वो लड़की
कैसे दूध में पानी मिला कर
चार गुना किया जा सकता है
जिससे बच्चों को लगता रहे
वे रोज़ दूध पीते हैं

वो जानती है
बच्चों को दूध की जगह
पतली चाय पिला कर
कैसे पाला जा सकता है
बची रोटियों से अगले दिन
स्वादिष्ट पकवान कैसे बन सकता है

वह यह भी जानती है
तरकारी खत्म होने पर
रोटी कैसे स्वाद लेकर खाई जाती है
वह इतनी रोटियाँ बनाना जानती है
कि बच्चों का ब्रेकफास्ट ,लंच
और डिनर केवल रोटियों से हो सके

वह जानती है
राख से किस तरह
दाँत माँजे जा सकते हैं
और एक ही धोती को कैसे
निचोड़ कर गीला ही पहना जा सकता है

जो लड़की ज़िन्दा रहने के
इतने हुनर जानती है
उसके बारे में कैसे कहते हो
उसे कुछ नहीं आता?
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल