जंगल के पेड़ - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

किसी जंगल के
लगभग सभी बड़े वृक्ष
आकार, प्रकार, वजन, उम्र और अनुभव में
हमारे अग्रज ही ठहरते हैं
हम जब प्रवेश करते हैं जंगल में
बुजुर्गों की तरह देखते रहते हैं
हमें पास आते

और हम भी
गुज़रते हुए जंगल के बीच से
जैसे किसी जादू के ज़ोर से
ख़ामोश हो जाते हैं
इन बुजुर्गों की बात
ध्यान से सुनने के लिए ।
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like