गर्मी के दिनों में - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

गर्मी के दिनों में
जंगल के बीचों बीच
सुनसान सड़क पर
एक विशाल पेड़ के पास ठहर कर
सुना
ज़ोरों से गूँजते
झीने संगीत को
मैंने मुग्ध भाव से कहा --
पेड़ पर बैठे झींगुरों का कोरस है यह
पत्नी बोली --
हरेक पेड़ की अपनी अलग आवाज़ होती है
चौदह बरस की बेटी ने कहा --
ऐसी कहीं कोई आवाज़ नहीं होती
मैं मुस्कुराया
कि चौदह की उमर में
अभी बेटी के कानों में
अनगिनत दूसरी आवाज़ें
गूँजती हैं
अभी जंगल की आवाज़
सुनने के लिए ज़रूरी
अवकाश नहीं है
उसके भीतर ।
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like