भोला शंकर-5 - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

1 min read · 12.4K reads

बच्चा नीचे
रिरिया रहा है

माँ
ऊपर की मंजिल पर
ईंटें ले जा रही है

अचानक
एक ईंट
हाथ से छूट जाती है

ठेकेदार चिल्लाता है
इन औरतों को काम पर
रखना बेकार है
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like