भोला शंकर-3 - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

सर्द
कँपकपी भरे दिन
की सुबह

बच्चे को माँ
काम पर जाने से पहले
फटी कमीज पहनाकर
काला टीका लगाती है

विश्वास है उसे
काले टीके की ताक़त
बच्चे को
सर्दी से
बचाती है
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like