जेहन में न बैठे - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मेरी आकांक्षाओं
करो अराधना
मेरी कल्पना साकार हो
परन्तु
न तो अज्ञेय की प्रारब्ध में लिपटी हो
न ही उसे दुष्यंत के दरख्तों के साए में धुप लगे
न तो शमशेर की कविता की तरह हो
कि हौले से छूना पड़े
इतनी गेय भी न हो
कि उसे हर कोई गा सके
न तो इतनी अतुकांत हो कि
किसी के जेहन में न बैठे
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like